Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने महिला के खाते में कराया वापस 

साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने महिला के खाते में कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कोतवाली अंतर्गत शेखपुरा निवासिनी सुनैना यादव पत्नी प्रदीप यादव उर्फ गामा यादव के बैंक खाते से बिना किसी जानकारी एवं अनुमति के ₹98,001 की धनराशि कट गई। खाते से धनराशि कटने का संदेश प्राप्त होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत संख्या 23103260049486 पर थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक एवं एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप आवेदिका के खाते में ₹98,000 की पूरी धनराशि वापस कराई गई।

जनसामान्य हेतु साइबर सुरक्षा संदेश-

वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, जैसे—

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना।

केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, गैस कनेक्शन या पैन कार्ड अपडेट के नाम पर लिंक भेजना।

व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर फर्जी निवेश योजनाओं का लालच देना।

स्क्रीन शेयरिंग एवं रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड कराना।

ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंकिंग विवरण प्राप्त करना।

फर्जी जॉब, लोन एवं ऑनलाइन शॉपिंग ऑफर के माध्यम से ठगी करना।

बचाव के उपाय-

किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग/रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें।

सोशल मीडिया पर प्राप्त निवेश एवं नौकरी संबंधी ऑफरों की सत्यता अवश्य जांच लें।

बैंक खाते से अनधिकृत लेन-देन होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें।

ऑनलाइन शिकायत हेतु www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

अपने बैंक एवं निकटतम थाना/साइबर हेल्प डेस्क को तत्काल सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button