Jaunpur news:गैस सिलेंडर लीक होने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे

Five members of a family sustained burn injuries after a gas cylinder leaked.

जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर लीक होने से हुए हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। घटना उस समय हुई जब घर में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बदला जा रहा था। इसी दौरान माचिस जलाते ही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटों ने परिवार के सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया।

Jaunpur news:सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

हादसे में पति-पत्नी सहित उनके तीन बच्चे झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Jaunpur accident:बोलेरो-ऑटो की भीषण भिड़ंत में चालक समेत पांच घायल

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर और रेगुलेटर का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा गैस रिसाव की स्थिति में किसी भी प्रकार की आग या चिंगारी से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button