Azamgarh news :फर्नीचर दुकान पर काम करने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
फर्नीचर दुकान पर काम करने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर थाना अंतर्गत जगदीश पुर निवासी अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र गणपति विश्वकर्मा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उसने विपक्षी तबरेज आलम उर्फ मुन्ना पुत्र सलमान निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ की फर्नीचर दुकान पर कार्य करने से मना कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर विपक्षी ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर वादी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 115(2), 109(1), 352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 05.06.2026 को उ0नि0 कमालुद्दीन खान मय हमराह पुलिस बल द्वारा जगदीशपुर पुलिया से आगे सरायमीर रोड स्थित सहारा फर्नीचर के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त तबरेज आलम उर्फ मुन्ना पुत्र सलमान निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष को समय 10:32 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।



