ग्रीन बनाम ग्रीड’ की लड़ाई में उतरे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने उठाई ग्रेट निकोबार बचाने की आवाज, बोले- प्रकृति से खिलवाड़ नहीं सहेंगे

Rahul Gandhi ने शुक्रवार को ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश की सामरिक जरूरतों से अधिक एक बड़े कारोबारी हित को बढ़ावा देने वाली योजना प्रतीत होती है, जिससे अंडमान-निकोबार की अनमोल प्राकृतिक धरोहर को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर रीफाइबर ने मुंबई में शुरू किया बड़ा टेक्सटाइल वेस्ट संग्रह और अपसाइक्लिंग अभियान

अपने हालिया अंडमान-निकोबार दौरे का अनुभव साझा करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने इंदिरा प्वाइंट, घने जंगलों और दुनिया की सबसे समृद्ध मूंगा चट्टानों वाले क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां रहने वाले आदिवासी समुदायों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को करीब से समझा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वन अधिकार कानून की अनदेखी कर स्थानीय लोगों की जमीन छीनी जा रही है और उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा।

बयानबाजी बनाम हकीकत : भाजपा शासन के पहले महीने का लेखा-जोखा

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि यदि नौसेना के लिए आईएनएस बाज का विस्तार किया जाता है तो कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि रक्षा परियोजनाओं के नाम पर पर्यावरण और स्थानीय समुदायों की अनदेखी क्यों की जा रही है।

फेक एनकाउंटर की संविधान में कोई जगह नहीं: ललई यादव

उन्होंने कहा कि ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि भारत की प्राकृतिक विरासत है, जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना देश का कर्तव्य है। राहुल गांधी ने दावा किया कि इस परियोजना के तहत लाखों पेड़ों की कटाई, मूंगा चट्टानों को नुकसान और स्थानीय समुदायों के विस्थापन जैसी चिंताजनक बातें सामने आ रही हैं।

गोमती में नहाने गए 6 युवक डूबे, 4 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश में राहुल गांधी ने देशवासियों से अपील की कि वे “ग्रीन बनाम ग्रीड” की इस लड़ाई में उनका साथ दें और पर्यावरण बचाने के लिए ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करें। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो प्रकृति और मानवता दोनों को नुकसान पहुंचाए।

शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा- नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button