Azamgarh news:आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Azamgarh news: Dead body of a youth found hanging from a mango tree

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज (आजमगढ़)स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के पास स्थित बगीचे में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला ।

Azamgarh news :फर्नीचर दुकान पर काम करने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

उक्त गांव निवासी संजय मौर्य (30) पुत्र स्व० लालू मौर्य का शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से 100मी० उत्तर स्थित बगीचे में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव कुछ ग्रामीणों ने देखा तो उसके स्वजनों को सूचित किया । आनन-फानन मौके पर पहुंचे स्वजन लटकता हुआ शव देखकर बेसुध हो गये । मृतक के छोटे भाई संदीप मौर्य ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

ग्रीन बनाम ग्रीड’ की लड़ाई में उतरे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की लगभग तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा दो वर्ष का एक लड़का भी है किन्तु पति-पत्नी में सामंजस्य न होने के कारण पत्नी लगभग दो वर्ष पूर्व पति को छोड़कर बच्चे के साथ मायके चली गयी । पिछले कुछ दिनों से मृतक का पड़ोसियों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था जिसे लेकर वह अवसाद में रहता था । हालांकि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है ।

Azamgarh encounter:पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा खुलासा: आजमगढ़ में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल,अवैध असलहा बरामद

थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button