Azamgarh news :बच्चों के साथ मारपीट व चोट पहुंचाने के आरोप में 02 आरोपी गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

बच्चों के साथ मारपीट व चोट पहुंचाने के आरोप में 02 आरोपी गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कप्तानगंज अंतर्गत कस्बा कप्तानगंज निवासी रिंकू सोनी पुत्र सुभाष सोनी निवासी द्वारा थाना कप्तानगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनके पुत्र आयुष सोनी के साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं तथा वह बेहोश हो गया। वादी द्वारा विरोध करने पर विपक्षीगण ने धमकी भी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 170/2026 पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के संकलन एवं जांच उपरांत अभियोग में धारा 3(5)/109(1)/351(3)/352 बीएनएस का अपराध परिलक्षित होने पर आवश्यक विधिक संशोधन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कप्तानगंज के निर्देशन में दिनांक 06.06.2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिन्द मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण—

1. मंसूर अली पुत्र महबूब, निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़

2. करीम पुत्र मंसूर अली, निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़

3. एक बाल अपचारी

को छाता का पुरा ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन से दिनांक 06.06.2026 को प्रातः 05:00 बजे गिरफ्तार/संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों एवं बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button