Azamgarh news :बस चालक के स्टाफ से रंगदारी मांगकर रुपये छीनने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद
बस चालक के स्टाफ से रंगदारी मांगकर रुपये छीनने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वाराणसी से आजमगढ़ आ रही एक निजी बस को मेहनाजपुर बाजार स्थित शराब की दुकान के पास रोककर कुछ व्यक्तियों द्वारा बस के स्टाफ से जबरन रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा कथित रूप से असलहा दिखाकर भय पैदा किया गया तथा जबरदस्ती रुपये छीन लिये गये। साथ ही भविष्य में क्षेत्र में वाहन संचालन करने पर प्रतिदिन रुपये देने की धमकी भी दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र एवं जांच के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0-53/2026 धारा 308(5)/309(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 07.06.2026 को थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित दोनों वांछित अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। प्रथम अभियुक्त बेचू सिंह को ग्राम जियापुर स्थित पानी टंकी के सामने एक बंद होटल के पास से समय करीब 11:54 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं द्वितीय अभियुक्त संजय सिंह को औड़िहार रोड स्थित लालमऊ मोड़ के पास से समय करीब 13:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना से संबंधित ₹500/- की बरामदगी होने पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



