Azamgarh news :नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तरवां पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0-81/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-
दिनांक 06.06.2026 को उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना तरवां एवं थाना जहानागंज की सीमा पर मगही नदी के पास स्थित क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त तबरेज आलम पुत्र मुमताज, निवासी- चकशहदरिया, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



