Azamgarh news :20.499 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार 

20.499 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जहानागंज थाने के उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुम्भी बाजार में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गांजा तस्करी से संबंधित दो व्यक्ति अकबेलपुर से जहानागंज जाने वाले मार्ग पर खड़े हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अकबेलपुर तिराहे के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं हिकमत अमली से पीछा कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः—

1. ताहिर हुसैन पुत्र नसीम मियां, निवासी शिकारगंज ढाका, थाना चिरैया, जनपद पूर्वी चंपारण, बिहार, उम्र करीब 26 वर्ष।

2. महताब पुत्र नईम अंसारी, निवासी ग्राम जंगल लुहटहा, थाना बिसुनपुरा, जनपद कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 23 वर्ष।

बताया। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 05-05 बंडल अवैध गांजा बरामद हुआ। कुल 10 बंडलों का वजन 20.499 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,00,000/- आंकी गई है। अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए दिनांक 07.06.2026 को समय 21:50 बजे पुलिस हिरासत में लेते हुए मु0अ0सं0- 122/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा गांजा तस्करी के संबंध में अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button