Azamgarh news :नई किरण परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में तीन पारिवारिक विवादों में हुआ समझौता
नई किरण परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में तीन पारिवारिक विवादों में हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 07.06.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ (नई किरण) में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना तथा न्यायालयों पर अनावश्यक भार को कम करना रहा।
बैठक में कुल 12 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचना देकर मीडिएशन हेतु आमंत्रित किया गया। इनमें से 09 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। विस्तृत सुनवाई एवं काउंसलिंग के उपरांत 03 पत्रावलियों में सफल समझौता कराया गया, जबकि 02 पत्रावलियों में दम्पत्तियों ने पूर्व में हुए समझौते के उपरांत उपस्थित होकर अपने वैवाहिक जीवन के सुचारू रूप से संचालित होने की जानकारी दी। शेष मामलों में आवश्यक परामर्श एवं सुनवाई के बाद अग्रिम तिथि निर्धारित की गई।
बैठक के दौरान दहेज प्रताड़ना, वैवाहिक विवाद, पारिवारिक असहमति एवं अन्य घरेलू समस्याओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। काउंसलरों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुनकर आपसी संवाद एवं समझदारी के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।
04 पत्रावलियों का निस्तारण अन्य कारणों से किया गया, जबकि शेष मामलों में दोनों पक्षों को अगली तिथि पर उपस्थित होने हेतु नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
नई किरण प्रोजेक्ट बिखरे हुए परिवारों को पुनः जोड़ने, पारिवारिक संबंधों में मधुरता स्थापित करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण सृजित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह परियोजना पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर परिवारों में नई आशा एवं विश्वास का संचार कर रही है तथा पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।



