आजमगढ़ में सोफा फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी अवैध धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार
अवैध धर्म परिवर्तन व युवती को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सरायमीर पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप, अवैध धर्म परिवर्तन मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सरायमीर (आजमगढ़), 7 जून। थाना सरायमीर पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं अवैध धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ओबैद अहमद पुत्र उजैर अहमद, निवासी पूरा नूरम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को खण्डवारी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं सूत्रों से पता चला कि आरोपी बिंद्रा बाजार में सोफे का कारखाना भी चलता है,
Azamgarh news :युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को थाना सरायमीर में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2026 में अभियुक्त के विरुद्ध पहले धारा 87 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 69, 351(3) बीएनएस तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक नीरज गौड़ ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को लगभग दोपहर 2 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Azamgarh news :साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति का रुपया पुलिस ने कराया वापस
गौरतलब है कि जब से थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने सरायमीर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ी है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वारंटियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सख्त कार्यशैली से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है, वहीं आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
Azamgarh news:कानून का खौफ कायम: मेहनाजपुर पुलिस ने रंगदारी कांड का किया सफल खुलासा
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे के निर्देशन में सरायमीर पुलिस कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चला रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।



