Azamgarh News: मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा, निषादराज बोट सब्सिडी एवं एयरेशन सिस्टम योजना के लिए आवेदन आमंत्रित*

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
*मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा, निषादराज बोट सब्सिडी एवं एयरेशन सिस्टम योजना के लिए आवेदन आमंत्रित*
आजमगढ़ 08 जून 2026/
मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जनपद आजमगढ़ के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की “मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना”, “निषादराज बोट सब्सिडी योजना” एवं “सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम योजना की स्थापना” योजना के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल fhttp://fisheries.up.gov.in दिनांक 08 जून 2026 से दिनांक 28 जून 2026 तक खोला गया है।
योजनान्तर्गत अन्य विवरण तथा आवेदन करने की प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेख की जानकारी विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय मड़या, रैदोपुर में किसी भी कार्य दिवस में आकर ले सकतें हैं।



