धुरंधर’ स्टार राकेश बेदी सोनू त्यागी की आध्यात्मिक वेब सीरीज ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

'Dhurandhar' star Rakesh Bedi to play a pivotal role in Sonu Tyagi's spiritual web series 'Two Great Masters'

मुंबई। वरिष्ठ अभिनेता राकेश बेदी, जो ब्लॉकबस्टर फिल्मों धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज की शानदार सफलता के बाद चर्चा में हैं, अब सोनू त्यागी की बहुप्रतीक्षित आध्यात्मिक वेब सीरीज ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने मनाया ‘Pride@Godrej 2026’

सोनू त्यागी एक पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं। वे एप्रोच एंटरटेनमेंट (फिल्म निर्माण, सेलिब्रिटी प्रबंधन एवं एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी), एप्रोच कम्युनिकेशंस ( पी आर , डिजिटल एवं इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन्स ) तथा गो स्पिरिचुअल (आध्यात्मिक एवं वेलनेस संगठन) के संस्थापक हैं।

Bollywood & Tollywood Actress Rehaa Khann’s Istanbul Birthday Celebration Sparks Dating Buzz; Mystery Korean Companion Steals Attention

‘टू ग्रेट मास्टर्स’ के क्रिएटर एवं सह-निर्माता सोनू त्यागी हैं। यह वेब सीरीज दो महान आध्यात्मिक विभूतियों स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर आधारित है। आधुनिक और रोचक प्रस्तुति के माध्यम से यह सीरीज उनकी कालजयी शिक्षाओं को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करती है।

 

सोफा फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी अवैध धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार

यह सीरीज जूनी फिल्म्स और एप्रोच एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की जा रही है तथा गो स्पिरिचुअल इसका सहयोगी संगठन है। यह सीरीज प्रसिद्ध लेखक अमृत गुप्ता की चर्चित पुस्तक ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ पर आधारित है।

 

सीरीज का निर्देशन अनुराग शर्मा और सोनू त्यागी ने किया है। इसमें राकेश बेदी के साथ अनुराग शर्मा, दीप शर्मा, पावली कश्यप और दुर्गा कम्बोज भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

 

राकेश बेदी ने कहा,

“अमृत गुप्ता जी ने ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ नाम की एक बेहतरीन पुस्तक लिखी है। इसी पुस्तक पर आधारित यह वेब सीरीज बनाई जा रही है। मुझे खुशी है कि मुझे इस सीरीज को प्रस्तुत करने और एंकर करने का अवसर मिला। आइए देखें कि ये दो महान गुरु वास्तव में कितने महान थे। पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।”

 

सीरीज के सर्जक एवं सह-निर्माता सोनू त्यागी ने कहा,

“मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि राकेश बेदी जी ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ का हिस्सा बने हैं। धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज की बड़ी सफलता के बाद उनका जुड़ना इस परियोजना को और अधिक मजबूत बनाएगा। हमारा उद्देश्य स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के प्रेरणादायक संदेशों को विश्वभर के लोगों तक पहुंचाना है। आज के तनावपूर्ण समय में यह सीरीज लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करने का प्रयास करेगी।”

 

सोनू त्यागी मूल रूप से गाजियाबाद के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में कार्यरत हैं। उन्होंने मनोविज्ञान, विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्म निर्माण की शिक्षा प्राप्त की है। हाल ही में उन्हें “मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र के शीर्ष नेताओं” में शामिल करते हुए सातवें विश्व मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

 

वे आगामी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘लिबरेशन’ के सह-निर्माता तथा व्यंग्यात्मक हास्य फिल्म ‘कैंप डीसेंट’ के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म में बृजेन्द्र काला, राजपाल यादव, सारा खान और हेमंत पांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

एप्रोच एंटरटेनमेंट भारत की अग्रणी और सम्मानित मनोरंजन एवं मीडिया कंपनियों में से एक है। यह सेलिब्रिटी प्रबंधन, फिल्म एवं वेब सीरीज निर्माण, विज्ञापन, कॉर्पोरेट फिल्म निर्माण, कार्यक्रम प्रबंधन, फिल्म विपणन और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत है। एप्रोच एंटरटेनमेंट को द बिज़ इंडिया २०१०, सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड , पी आर एजेंसी ऑफ़ द ईयर जैसे कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुके हैं। ये फिल्मे जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं।

 

एप्रोच कम्युनिकेशंस समूह की पुरस्कार विजेता पी आर , डिजिटल एवं इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन्स एजेंसी है, जबकि एप्रोच बॉलीवुड समूह का विशेष बॉलीवुड समाचार एवं कंटेंट वितरण मंच है।

 

गो स्पिरिचुअल एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं वेलनेस संगठन है, जो आध्यात्मिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, योग, ध्यान, आयुर्वेद, प्राकृतिक जीवनशैली, आध्यात्मिक पर्यटन, परोपकार और सकारात्मक मीडिया सामग्री को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।

 

संगठन समय-समय पर जागरूकता अभियान और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करता है। गो स्पिरिचुअल ने गो स्पिरिचुअल न्यूज़ मैगज़ीन एवं ऐप लॉन्च किया है और शीघ्र ही अपना वेब टीवी एवं ओटीटी मंच भी शुरू करने जा रहा है।

 

निर्माता जल्द ही इस सीरीज को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, टेलीविजन चैनलों और डिजिटल माध्यमों पर भव्य रूप से प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button