Azamgarh News:गरीब वाहन स्वामी की मदद को आगे आए एआरटीओ प्रवर्तन, स्वयं जमा किए 19 हजार रुपये

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

गरीब वाहन स्वामी की मदद को आगे आए एआरटीओ प्रवर्तन, स्वयं जमा किए 19 हजार रुपये

आजमगढ़ जनपद के पवई क्षेत्र में अवैध मिट्टी ढुलाई के खिलाफ अभियान के दौरान सीज की गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के मामले में एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। ककरहटा गांव निवासी भगवती देवी की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नियम उल्लंघन के कारण 39 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

जांच में पता चला कि यह वाहन परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। स्थिति को देखते हुए अतुल कुमार यादव ने स्वयं 19 हजार रुपये जमा कराए, जबकि 20 हजार रुपये वाहन स्वामी ने जुटाए। इसके बाद जुर्माना जमा होने पर वाहन को मुक्त कराया गया।

भगवती देवी ने बताया कि एआरटीओ ने न केवल आर्थिक मदद की बल्कि उनकी 8 वर्षीय बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए मिठाई भी दी। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button