Azamgarh news :अवैध तमंचा, कारतूस, 04 चोरी की मोटरसाइकिल एवं 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचा, कारतूस, 04 चोरी की मोटरसाइकिल एवं 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में दिनांक 08.06.2026 को उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सेमरहा अण्डरपास के पास घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार 03 अभियुक्तों को समय करीब 04:38 बजे गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

जनपद आजमगढ़ पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button