Azamgarh news :बाल यौन शोषण (CSEAM) सामग्री प्रसारित करने व नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बाल यौन शोषण (CSEAM) सामग्री प्रसारित करने व नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

गंभीरपुर थाना पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त आशीष कुमार प्रजापति पुत्र हंश कुमार प्रजापति निवासी सरदहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर

मु0अ0सं0-146/2026 धारा 65(1)/351(3) BNS एवं 3/4(2) POCSO एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

दिनांक 05.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना गम्भीरपुर पर दी गई सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-141/2026 धारा 65(1), 351(3) BNS व 3/4(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त मो0 जाहिद उर्फ रुस्तम द्वारा दो नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म एवं धमकी देने का आरोप था। विवेचना के दौरान NCMEC Cyber Tipline Report एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित कर पुलिस टीम द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया।

साइबर सेल की तकनीकी जांच एवं NCMEC रिपोर्ट का विश्लेषण-

विवेचना के दौरान जनपद साइबर सेल आजमगढ़ को तकनीकी जांच हेतु लगाया गया। जांच में अंतर्राष्ट्रीय संस्था NCMEC (National Center for Missing & Exploited Children, USA) की Cyber Tipline Report का विश्लेषण किया गया, जो वैश्विक इंटरनेट प्लेटफॉर्म (Google, Meta आदि) द्वारा प्राप्त अलर्ट पर आधारित थी।

साइबर सेल द्वारा—

IP Address ट्रैकिंग

डिजिटल लॉग्स का विश्लेषण

सोशल मीडिया/ऑनलाइन अकाउंट की जांच

डिजिटल फुटप्रिंट का मिलान

के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त द्वारा इंटरनेट माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) का प्रसारण एवं उपयोग किया जा रहा था। जांच में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का अभियुक्त के प्रोफाइल से मिलान कर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.06.2026 को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराह पुलिस टीम एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त आशीष कुमार प्रजापति पुत्र हंश कुमार प्रजापति निवासी सरदहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ को बाबा बेचन मोड़, किशुनपुर काशीनाथ से समय करीब 10:10 बजे गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय संस्था NCMEC की Cyber Tipline Report, साइबर सेल की तकनीकी दक्षता एवं थाना गम्भीरपुर पुलिस की तत्परता का संयुक्त एवं सफल उदाहरण है, जिसके माध्यम से गंभीर साइबर एवं बाल अपराध का प्रभावी अनावरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button