Azamgarh news :रोडवेज चौकी प्रभारी ने परीक्षार्थियों को पिलाया नींबू पानी
रोडवेज चौकी प्रभारी ने परीक्षार्थियों को पिलाया नींबू पानी

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 08.06.2026 को रोडवेज चौकी प्रभारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में सम्मिलित होकर परीक्षा केंद्रों से लौटे परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नींबू पानी वितरित किया गया।
इस दौरान परीक्षार्थियों को लू एवं गर्मी से बचाव के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए गए। पुलिस के इस जनसेवी एवं मानवीय कार्य की परीक्षार्थियों तथा उनके परिजनों द्वारा सराहना की गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस जनसेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।



