Azamgarh News:सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर बरदह पीजी कॉलेज में प्रशासनिक हलचल*

*सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर बरदह पीजी कॉलेज में प्रशासनिक हलचल*
*ठेकमा, आजमगढ़*। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर बरदह स्थित श्री गांधी स्मारक स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार देर शाम जिले के आला अधिकारियों ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, एसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ परीक्षित खटना, एसडीएम लालगंज नंदनी शाह, एसडीएम मार्टिनगंज अविनाश कुमार गौतम, सीओ लालगंज भूपेश पांडेय समेत अन्य अधिकारी दो घंटे तक कॉलेज मैदान और सभागार में मौजूद रहे।
अधिकारियों ने खेल मैदान को हेलीपैड के रूप में विकसित करने, सभागार की साफ-सफाई, रंगरोगन और बिजली के तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
एसडीएम मार्टिनगंज अविनाश कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तिथि अभी क्लियर नहीं है। संभावना है कि 13 जून को उनका कार्यक्रम हो सकता है। उसी के मद्देनजर हेलीपैड निर्माण, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
प्रशासन और संबंधित विभागों को तैयारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।



