Azamgarh news :चोरी के आभूषण व नकदी के साथ ज्वेलरी दुकान में आभूषण बदल कर चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
चोरी के आभूषण व नकदी के साथ ज्वेलरी दुकान में आभूषण बदल कर चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रानी की सराय क्षेत्र के निवासी वादी श्री मनीष वर्मा निवासी चकसेठवल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात महिलाओं द्वारा उनकी ज्वैलरी की दुकान पर आकर सोना-चांदी देखने के बहाने छलपूर्वक आभूषण बदल दिए गए तथा एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने के बुद/कील, मोती की माला में लगा सोने का लॉकेट आदि चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 305(A)/318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
Mau news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह की सक्रियता से करजौली प्रकरण की जांच में आई तेजी
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
विवेचना एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 09.06.2026 को समय 09:14 बजे कोटिला कट, थाना रानी की सराय क्षेत्र से अभियुक्ता—
1.किरण देवी पत्नी जगदीश निवासी कैथोली, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
2.अनारकली पत्नी धर्मेन्द्र निवासी छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
को गिरफ्तार किया गया।
आजमगढ़ में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता! सास-देवर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप
पूछताछ में अभियुक्ताओं ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न ज्वैलरी दुकानों पर ग्राहक बनकर जाती थीं तथा आभूषण देखने के दौरान मौका पाकर छोटे आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त धनराशि से अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



