Azamgarh news :साइबर फ्रॉड पीड़ित को पुलिस ने रुपये कराया वापस
साइबर फ्रॉड पीड़ित को पुलिस ने रुपये कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थाना अंतर्गत नरवे निवासी संतोष यादव पुत्र राजनाथ यादव के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा दोस्त बनकर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ₹10,000/- की साइबर ठगी की गई थी। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108250090092 दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की धनराशि ₹10,000/- को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात विधिक कार्यवाही एवं मा० न्यायालय द्वारा पारित फंड रिलीज ऑर्डर के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में संपूर्ण ₹10,000/- की धनराशि वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क बरदह का आभार व्यक्त किया गया।
जनपद आजमगढ़ पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।



