Azamgarh News:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना अंतर्गत विजरवां स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मंगलवार की शाम बनकट पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक नरायन यादव ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस तथा बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीम ने नियमों का पालन न करने वाले चालकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

उपनिरीक्षक नरायन यादव ने वाहन चालकों से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग स्वयं की सुरक्षा के लिए किया जाता है, इसलिए इसे केवल चालान से बचने का माध्यम न समझें।

अचानक चले इस सघन चेकिंग अभियान से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button