शाही किले में होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन
The main event of the 12th International Yoga Day will be held at the Royal Fort.

जौनपुर।आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस को भव्य एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाना पड़ा महंगा, दो अराजकतत्व गिरफ्तार
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जनपद के ऐतिहासिक शाही किले में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सभी विकास खंडों, थाना परिसरों, अमृत सरोवरों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि योग दिवस को उत्सव और जनआंदोलन के रूप में मनाया जाए। कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित कर ली जाए। नगर निकायों को साफ-सफाई और चुना छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए।
Azamgarh news:थाना प्रभारी और कांस्टेबल पर अवैध कब्जा कराने का आरोप, जांच की मांग
बैठक में आयुष कवच पोर्टल के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा 15 से 21 जून तक योग से जुड़ी विशेष गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।उन्होंने जिला कारागार और एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि समाज में समानता और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित हो सके। योग दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा विद्यालयों में योग विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए।
रातभर हील्स पहनकर थिरकी रेवती, अब प्रिंस नरूला संग मचाएंगी बवाल
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सिविल डिफेंस से डॉ. मनोज वत्स, योग प्रशिक्षक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



