Azamgarh News:पद्म पुरस्कारों हेतु उत्कृष्ट उपलब्धि/योगदान देने वाले महानुभावों का प्रस्ताव करायें उपलब्ध*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*पद्म पुरस्कारों हेतु उत्कृष्ट उपलब्धि/योगदान देने वाले महानुभावों का प्रस्ताव करायें उपलब्ध*

*विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा दी जायेगी पद्म उपाधि*

*आजमगढ़ 09 जून 2026/*

शासन द्वारा दिनांक 26 जनवरी, 2027 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री से सम्बन्धित उपयुक्त महानुभावों के नामों की संस्तुतियाँ उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की गयी है।

 

सचिव, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सुयोग्य महानुभावों के नामों की संस्तुतियाँ प्रेषित करने के पूर्व निम्न बिन्दुओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए, जिसके अन्तर्गत पद्म पुरस्कारों के चयन के लिए मानदण्ड अनिवार्य रूप से उत्कृष्ट उपलब्धि/योगदान होना चाहिए। डॉक्टरों, वैज्ञानिकों एवं शोधकर्तागण को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्य करने वाले कार्मिकों सहित कार्यरत सरकारी सेवक पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। यह पुरस्कार मरणोपरान्त नहीं प्रदान किया जाता है, तथापि, अत्यन्त पात्र मामलों में सरकार मरणोपरान्त पुरस्कार देने पर विचार कर सकती है, यदि सम्मानित किए जाने वाले व्यक्ति का निधन आगामी गणतंत्र दिवस से पहले की एक वर्ष की अवधि के भीतर हुआ हो। पद्म पुरस्कार हेतु समाज के पिछड़े अछूते क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले, ए०आई०, आयुर्वेद एवं शोध क्षेत्र तथा सांस्कृतिक विविधता आदि से सम्बन्धित क्षेत्रों के व्यक्तियों को नामांकन में प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट/विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं को नामित किए जाने पर विचार किया जाएगा। पर्यावरण/शिक्षा/समाज सेवा/चिकित्सा इत्यादि के क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान/कार्य करने वाले प्रसिद्ध व्यक्तियों को नामित किए जाने पर विचार किया जाएगा।

 

अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2027 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट, उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियां दिये जाने के दृष्टिगत जनपद के किन्हीं महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित करना चाहें, तो उनके व्यक्तिगत व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेशन दो प्रतियों में संलग्न कर वांछित सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button