Azamgarh news:तेज-तर्रार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मेहनाजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh news: Major success of Mehanajpur police under the leadership of dynamic station in-charge Akhilesh Kumar Singh, murder accused arrested

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करसड़ा में पारिवारिक जमीन बंटवारे के विवाद में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में मेहनाजपुर पुलिस की सराहना हो रही है।

Azamgarh news :चोरी के आभूषण व नकदी के साथ ज्वेलरी दुकान में आभूषण बदल कर चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार 

बताया जाता है कि 9 जून 2026 को करसड़ा गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जगदीश विश्वकर्मा ने छोटे भाई ओमप्रकाश विश्वकर्मा के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

Azamgarh news :ऑपरेशन वज्रपात के तहत अपहृता सकुशल बरामद, वांछित अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

मृतक की पत्नी शांति विश्वकर्मा की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा संख्या 57/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में मेहनाजपुर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़ 

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व का दिखा असर

दो हफ्तों में दो बड़े धमाके, मधू के करियर का सबसे खास दौर

जब से थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने मेहनाजपुर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग, अपराधियों पर पैनी नजर तथा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर उनकी कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है।

اعظم گڑھ: مدرسہ تعلیم کے ہونہار طلباء کی شاندار پذیرائی، مولانا مسعود خان مرحوم کی تعلیمی خدمات کو خراجِ عقیدت

इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जगदीश विश्वकर्मा को पंचायत भवन गंगवल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया।

आजमगढ़ में रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा गया बीएसए कार्यालय का बाबू

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की सक्रियता और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अपराधियों में भय का माहौल है, जबकि आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। लगातार हो रही कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि मेहनाजपुर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button