Jaunpur news:रात्रि में एसएसपी का औचक निरीक्षण,पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश
Jaunpur News: SSP conducts surprise inspection at night, instructs police personnel to be vigilant

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार देर रात थाना मीरगंज क्षेत्र के पिकेट बूथ बभनियांव एवं पुलिस चौकी जंघई का औचक निरीक्षण किया।
डिप्टी CMO को 55 हजार घूस लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा…
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पिकेट ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुक रजिस्टर, संचार प्रणाली तथा रात्रि गश्त की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हत्या के दो आरोपियों को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने, आमजन से बेहतर संवाद बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से ही अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारकर की हत्या
औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने पर बल दिया गया।



