Azamgarh news:जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर दी शुभकामनाएं

Azamgarh News: BJP leaders received a grand welcome at the public relations program, and congratulated the Prime Minister on his achievements in the last 12 years.

आजमगढ़ जनपद के बिंद्रा बाजार स्थित बबलू ऑटो गैरेज पर दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेत्री एवं पूर्व प्रत्याशी मेहनगर विधानसभा मंजू सरोज, मंडल अध्यक्ष जय श्री चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहम्मदपुर आलोक सिंह पटेल तथा अन्य कार्यकर्ताओं का स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

प्रेमी के साथ इश्क पति की हत्या, पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी के संग संबंध बनाने के बाद हत्या

कार्यक्रम के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपस्थित लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। भाजपा नेत्री मंजू सरोज द्वारा प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक भेंट कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

पत्रकारों से रेलवे रियायत छीनना: लोकतंत्र की आवाज़ को कमजोर करने का निर्णय लेखक: हृदयानंद मिश्र

मंजू सरोज एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

करीना कपूर खान बनीं ‘नुवा’ का चेहरा

पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहम्मदपुर( रानीपुर रजमो) आलोक सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेताओं का माल्यार्पण एवं स्वागत कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button