Azamgarh news:डीएम व एसएसपी ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराये जाने के संबंध में की बैठक

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा की तैयारियां पूर्ण ,19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा- जिलाधिकारी

आजमगढ़, 17 जून,जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), भारत सरकार द्वारा आयोजित नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराये जाने के संबंध में शासन द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षण अधिकारी व सीआरपीएफ अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेटों, नोडल अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई।

Azamgarh news:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को अपराह्न 2 बजे से सायं 5ः15 बजे तक जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्षों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का सीक्रेट रीयूनियन!

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट की सुरक्षा तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत सामग्री के सुरक्षित प्रेषण संबंधी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर 18 जून को 12 बजे तक अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लग जायें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरी गम्भीरता के साथ अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहकर परीक्षा को सम्पन्न करायें।

अदाह शर्मा का फुल-बॉडी टैटू लुक बना इंटरनेट की पहेली

जिलााधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक 3 से 4 केंद्रों पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। उप जिलाधिकारी सदर, सगड़ी एवं निजामाबाद अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे तथा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा संबंधी विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।

आजमगढ़ जेल से भागे 1-1 लाख के दो इनामी बंदी गिरफ्तार,गाजीपुर जाने निकले थे, रास्ते में STF ने दबोच लिया; 10 साल से थे फरार

परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि 200 से 300 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट एवं कॉपीयर की दुकानों को बंद रखा जाएगा। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पेजर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग एवं परीक्षा अवधि में अन्य संचार माध्यमों के संचालन पर भी रोक रहेगी।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के पहचान पत्र एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को ही वैध पास माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

फकीरा’ में सेजल शर्मा की अदाओं का असर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करायें। किसी भी प्रकार की समस्या प्रतीत होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। उन्होने कहा कि सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें एवं कन्ट्रोल रूम से जिम्मेदारीपूर्वक निगरानी भी करें। सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति कदापि प्रवेश नहीं करना चाहिए। उन्होने कहा कि महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग/फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी द्वारा पुरूष अभ्यर्थियों के लिए पुरूष पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग/फ्रिस्किंग की जाए।

अनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी’

बैठक में परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Azamgarh News:ब महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने की अपील

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय जीयनपुर सहित कार्यपालक मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी एवं परीक्षा केन्द्रांे के केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button