अनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी’

'Ae Zindagi' launched with the blessings of Anup Jalota

मुंबई: संगीत की दुनिया में एक और खूबसूरत अध्याय जुड़ गया जब पद्मश्री अनुप जलोटा के करकमलों द्वारा हिन्दी म्यूजिक एल्बम ‘ऐ ज़िन्दगी’ का भव्य लोकार्पण किया गया। रेड रिबन म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए इस विशेष एल्बम ने अपने लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। जीवन के विभिन्न रंगों और भावनाओं को सुरों में पिरोता यह एल्बम अपने नाम की तरह ही ज़िन्दगी के हर एहसास को छूने का प्रयास करता है।

जेल से भागे 1-1 लाख के दो इनामी बंदी गिरफ्तार,गाजीपुर जाने निकले थे, रास्ते में STF ने दबोच लिया; 10 साल से थे फरार

इस अवसर पर संगीत जगत और मनोरंजन उद्योग की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह के मुख्य आकर्षण रहे पद्मश्री अनुप जलोटा ने एल्बम की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘ऐ ज़िन्दगी’ शीर्षक सुनते ही लोगों के मन में संगीत की मधुर स्मृतियां जाग उठती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस एल्बम के गीत घर-घर तक पहुंचेंगे और श्रोताओं की जुबान पर चढ़ जाएंगे।

Azamgarh News:अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने की अपील

एल्बम में कुल 10 गीत शामिल हैं, जिन्हें संगीतकार राज वर्मा ने मधुर धुनों से सजाया है, जबकि इसके गीतकार एवं निर्माता मो. जाकिर हुसैन हैं। खास बात यह है कि एल्बम में सूफी, रोमांटिक, दार्शनिक और दर्द भरे गीतों का अनूठा मिश्रण है, जो हर वर्ग के श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इन गीतों को मशहूर गायकों खुशबू जैन, नेहा राजपाल, अमजद बगडवा, के. नाजिम अली और अरविंद ओझा ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है।

PRIYANKA CHOPRA JONAS STANDS ALONE WITH A RARE ROLEX–BVLGARI GLOBAL DISTINCTION

रेड रिबन म्यूजिक की ओनर लालित्य मुन्शा ने कहा कि अनुप जलोटा जैसे महान कलाकार का आशीर्वाद मिलना इस एल्बम के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि मो. जाकिर हुसैन ने गीतों को बेहद खूबसूरती से शब्द दिए हैं और संगीत ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने श्रोताओं से अपील की कि वे इन गीतों को रेड रिबन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर सुनें। निर्माता और गीतकार मो. जाकिर हुसैन ने कहा कि इस एल्बम के गीत उनके जीवन के अनुभवों और भावनाओं का प्रतिबिंब हैं। वहीं संगीतकार राज वर्मा ने ‘ऐ ज़िन्दगी’ को गीतों का ऐसा गुलदस्ता बताया जिसमें हर रंग और हर एहसास की अलग महक मौजूद है।

अभिनेत्री शिवानी सिंह और सिंगर कशिश सिन्हा का भोजपुरी लोकगीत ‘तकलीफ लागता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिली

लॉन्च समारोह में अभिनेता देवा, अभिनेत्री अश्विनी बी इरोले, संगीतकार राम शंकर, शिवसेना नेता अर्जुन सलगर, निर्माता दिनेश प्रजापति, संगीतकार मो. अली, मोहन दास, अनुराग यादव, राजू राय, रमेश गुप्ता, अभिनेता सुधीर पाण्डेय और सागर धापटे सहित कई गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

दीपीका चिखलिया और सूरज के भावुक मां-बेटे के रिश्ते ने जीता दर्शकों का दिल 26 जून को रिलीज होगी रोमांटिक फैमिली ड्रामा

‘ऐ ज़िन्दगी’ केवल एक म्यूजिक एल्बम नहीं, बल्कि भावनाओं, अनुभवों और जीवन के विविध रंगों का संगीतमय उत्सव है। मधुर धुनों, संवेदनशील गीतों और शानदार गायकी से सजा यह एल्बम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार सौगात बनकर सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button