Jaunpur news:ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर आतंक फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Jaunpur news: Under Operation Vajrapat, a youth spreading terror on social media was arrested.

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक एवं भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर भय और आतंक का माहौल बनाने वाले एक अराजक तत्व को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

समर्थ जुरेल और शीतल शर्मा अभिनीत म्यूजिक वीडियो सज़ा का मुंबई में भव्य लॉन्च

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगदारी और झगड़ालू गैंग से जुड़े वीडियो प्रसारित कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए खुटहन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शांति भंग की आशंका के तहत बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

DPIFF 2026 announces top 10 short films, honoring the talent of filmmakers from around the world

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहब लाल गौतम पुत्र संदीप गौतम निवासी डिहिया, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का सीक्रेट रीयूनियन!

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव, कांस्टेबल सोनू निषाद तथा आरक्षी सूरज कुमार गौड़ शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध, रंगदारी और अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button