श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी आजमगढ़ मानुष पारीक मैदान में,घाटों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए ASP सिटी मानुष पारीक की विशेष सक्रियता, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

आजमगढ़ 13 अक्टूबर : छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर (ASP City) मानुष पारीक के नेतृत्व में जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। छठ महापर्व के मद्देनजर ASP सिटी मानुष पारीक की सक्रियता, सतर्कता और लगातार क्षेत्रीय भ्रमण की सराहना हो रही है।जनपद के कुल 1,044 छोटे-बड़े छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक सत्यापन कराया गया है। प्रमुख एवं संवेदनशील घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। वहीं महिला श्रद्धालुओं एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई गई है।इसी क्रम में ASP सिटी मानुष पारीक ने क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी एवं थाना प्रभारी कोतवाली के साथ पर्याप्त पुलिस बल लेकर कोतवाली से पहाड़पुर तक पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के साथ आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली गई। इसके बाद गौरी शंकर घाट, दलाल घाट, एकलव्य घाट एवं नयापुल घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ASP सिटी के नेतृत्व में घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, ट्यूब एवं अन्य बचाव उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। नावों के संचालन वाले घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ लाइफ जैकेट की व्यवस्था भी की गई है।इसके अतिरिक्त छेड़खानी, छिनैती एवं अन्य अप्रिय घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क किया गया है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी लगातार पैदल गश्त और घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस की इन तैयारियों से छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की दिशा में प्रभावी प्रयास दिखाई दे रहे हैं।कुल मिलाकर, ASP सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में आजमगढ़ पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता सराहनीय है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गहरे पानी में जाने से बचें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें और घाटों पर निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button