Azamgarh News:दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की कोशिश करने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 13.11.2026 को वादी मुकदमा अनमोलचन्द दूबे पुत्र स्व0 सूर्यभान दूबे निवासी ग्राम नाथूपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी बहन सोनम को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया तथा जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 467/2026 धारा 109(1), 115(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 शिवम द्विवेदी द्वारा की जा रही है।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

दिनांक 13.11.2026 को उ0नि0 शिवम द्विवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त मुकदमे के संबंध में जानकारी करने हेतु थाना परिसर में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कृष्णा उपाध्याय पुत्र रामबचन निवासी ग्राम घोरठ, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष को थाना परिसर से समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

कृष्णा उपाध्याय पुत्र रामबचन निवासी ग्राम घोरठ, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 467/2026 धारा 109(1), 115(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

इस कार्रवाई में उ0नि0 शिवम द्विवेदी, हे0का0 सुजीत कुमार सिंह एवं का0 सत्यम श्रीवास्तव थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button