Azamgarh News:22 जून को होगा प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) का द्विवार्षिक चुनाव
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
22 जून को होगा प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) का द्विवार्षिक चुनाव
आजमगढ़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस), उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक चुनाव का आयोजन 22 जून 2026 को किया जाएगा। चुनाव अधिकारी एवं जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी चिकित्सकों के इस राज्य स्तरीय संगठन के चुनाव के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मतदान केंद्र (बूथ) स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटिकाओं एवं मतपत्रों को सीलबंद कर राज्य मुख्यालय लखनऊ भेजा जाएगा। इसके उपरांत मतों की गणना 22 जून को ही पीएमएस भवन, महानगर, लखनऊ में संपन्न होगी।
डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा जनपद के सरकारी चिकित्सकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।



