Azamgarh News:बिलरियागंज पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान, दो गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

न्यायालय से जारी वारंट पर घरों में दबिश देकर पुलिस ने की कार्रवाई, थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम रही शामिल

आजमगढ़ जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बुधवार को अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को उनके घर से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वारंटियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में न्यायालय एफटीसी-जेडी कोर्ट आजमगढ़ से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में मशीरपुर निवासी रामरतन उर्फ विजय राम (43) पुत्र स्वर्गीय मुराती देवी को बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह थाना बिलरियागंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 218/01 से संबंधित है। उसके विरुद्ध धारा 323, 504 और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में भगतपुर निवासी अजय (30) पुत्र नौरंग को सुबह करीब 10:45 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध न्यायालय स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट कोर्ट आजमगढ़ से गैर जमानती वारंट जारी था। वह मुकदमा अपराध संख्या 376/08 में धारा 323, 504, 506 आईपीसी तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(X) से संबंधित है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा पांडेय, उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव, महिला कांस्टेबल मधुबाला यादव, रिजर्व महिला कांस्टेबल नीलम कुमारी और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button