Azamgarh news :मोहर्रम के दौरान मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने वाली 06 अभियुक्ताएं गिरफ्तार

मोहर्रम के दौरान मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने वाली 06 अभियुक्ताएं गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिलाजीत सेठ पुत्र शीलचन्द सेठ निवासी ग्राम खेतासराय, जनपद जौनपुर (हाल पता ग्राम फुलेश, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़) द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि मोहर्रम पर्व के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर लगाए गए झण्डा एवं लाउडस्पीकर हटाए जाने की बात को लेकर विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर लोहे की रॉड एवं पत्थरों से हमला किया गया। साथ ही वादी की मोटरसाइकिल एवं मकान में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 109(1), 3(5), 324(4), 351(3) बीएनएस बनाम अल्ताफ, सेराज, अबरार, मो0 कैश, तरीकुलनिशा, रेहाना, रिजवाना, अंजुम, तबस्सुम, सरीफुनीशा एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

आज दिनांक 19.06.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित 06 अभियुक्ताओं को फुलेश बाजार तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button