Azamgarh news :नई किरण परियोजना के तहत 5 परिवारों को बुलाया एक परिवार का हुआ समझौता
नई किरण परियोजना के तहत 5 परिवारों को बुलाया एक परिवार का हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 20.06.2026 को थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण परियोजना के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 05 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया। मीडिएशन के दौरान सभी पत्रावलियों में पक्षकार उपस्थित हुए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
सुनवाई के उपरांत अथक प्रयास एवं प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से 01 प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य सफल समझौता कराया गया, जिससे एक बिखरता हुआ परिवार पुनः एक सूत्र में बंध सका। शेष प्रकरणों में आवश्यक परामर्श प्रदान करते हुए अगली तिथि निर्धारित की गई है, जिनमें दोनों पक्षों को पुनः नोटिस एवं फोन के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन कराया जाएगा।
समझौता संपन्न प्रकरण –
ममता पुत्री हरिनारायण, निवासी ग्राम देवारा (हरख का पुरा), थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़।
नई किरण परियोजना का उद्देश्य-
नई किरण परियोजना बिखरे हुए परिवारों को पुनः जोड़ने, पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने तथा समाज में पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस पहल से न केवल परिवारों में नई आशा एवं विश्वास का संचार हो रहा है, बल्कि माननीय पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को कम करने में भी सहायता मिल रही है।



