Azamgarh news:योग केवल व्यायाम नहीं, स्वस्थ जीवनशैली का आधार:भुवनेश कुमार चौबे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरायमीर थाने में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य का दिया संदेश

योग केवल व्यायाम नहीं, स्वस्थ जीवनशैली का आधार : थाना प्रभारी

आजमगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरायमीर  थाना परिसर में शनिवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे  ने किया। इस दौरान थाना परिसर में पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे  ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और जीवन संतुलित रहता है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी और सरल उपाय है।

उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। योग के माध्यम से व्यक्ति मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प लिया गया,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button