Azamgarh news :“ऑपरेशन वज्रपात” के तहत बाइक पर तीन सवारी कर दबंगई करने वाले 03 युवक पुलिस हिरासत में
“ऑपरेशन वज्रपात” के तहत बाइक पर तीन सवारी कर दबंगई करने वाले 03 युवक पुलिस हिरासत में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई एवं असामाजिक गतिविधियों का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है।
दिनांक 20.06.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते तथा दबंगई का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे थे। उक्त वीडियो से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने तथा कानून व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा प्रभावित होने की संभावना परिलक्षित हुई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान वायरल वीडियो में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर संख्या UP50BK8664 की पहचान कर उसे नियमानुसार सीज किया गया तथा वीडियो में दिखाई देने वाले तीनों युवकों को चिन्हित कर पुलिस हिरासत में लिया गया।
जांच के दौरान उक्त व्यक्तियों की पहचान निम्नवत हुई—
1. आदर्श चौहान पुत्र विरेन्द्र चौहान निवासी कोडर अजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष (प्रोपराइटर कालिका होटल)।
2. कुंजेश जायसवाल पुत्र स्व० राम सिंह जायसवाल निवासी कोल बाजबहादुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष।
3. सत्यम गुप्ता पुत्र स्व० रामचरन गुप्ता निवासी फरासटोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष।
दिनांक 21.06.2026 को ऑपरेशन वज्रपात के तहत उक्त मोटरसाइकिल को नियमानुसार सीज किया गया तथा तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई, स्टंटबाजी, मारपीट अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
ऑपरेशन वज्रपात के तहत जनपद पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रख रही है तथा समाज में भय, दहशत एवं अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।



