Azamgarh News:नसीम उर्फ लम्बू .315 बोर तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

थाना-रानी की सराय, जनपद आजमगढ़

नसीम उर्फ लम्बू .315 बोर तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार*

कोटिला हाईवे कट के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद*

नसीम उर्फ लम्बू के विरुद्ध चोरी, गोवध, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित 18 अभियोग हैं पंजीकृत*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के नेतृत्व में उ0नि0 अमिताबचन्द मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।

 

इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कोटिला हाईवे कट के पास एक व्यक्ति अवैध असलहा लिये हुए है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नसीम उर्फ लम्बू पुत्र दिलशेर निवासी कोटिला, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 41 वर्ष बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके *कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद* हुआ।

 

अभियुक्त को दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 01:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथआ बरामदगी के आधार पर थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0- 262/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 262/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* नसीम उर्फ लम्बू पुत्र दिलशेर निवासी कोटिला, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 41 वर्ष।

*बरामदगी-* 01 अदद तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।

 

*आपराधिक इतिहास-*

क्र0स0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपद

01 211/2018 41/411 भादवि अहरौला आजमगढ़

02 89/2018 379/411भादवि बरदह आजमगढ़

03 23/2020 429 भादवि व 11पशु कुर0 3/5ए/8गोवध नि0अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

04 74/2020 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट जहानागंज आजमगढ़

05 34/2021 307/34 भादवि जहानागंज आजमगढ़

06 35/2021 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 जहानागंज आजमगढ़

07 389/2022 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर जहानागंज आजमगढ़

08 372/2023 307/34 भादवि जहानागंज आजमगढ़

09 19/20226 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 जहानागंज आजमगढ़

10 594/2025 111/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/61(2) बी0एन0एस0 कोतवाली आजमगढ़

11 286/2023 120बी/396/412 बी0एन0एस0 निजामाबाद आजमगढ़

12 252/2023 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर निजामाबाद आजमगढ़

13 79/2016 147/504/506 भादवि व 3(1)(X) SC ST Act रानी की सराय आजमगढ़

14 188/2017 147/323/336/427/504/506 भादवि व 7CLA Act रानी की सराय आजमगढ़

15 14/2021 379 भादवि रानी की सराय आजमगढ़

16 140/2021 379/511 भादवि रानी की सराय आजमगढ़

17 44/2026 109(1)/351(3) बी0एन0एस0 रानी की सराय आजमगढ़

18 45/2026 3/25आर्म्स एक्ट रानी की सराय आजमगढ़

19 262/2026 3/25 आर्म्स एक्ट रानी की सराय आजमगढ़

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 अमिताबचन्द, हे0का0 दुर्गेश पाल, हे0का0 दिनेश यादव, थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button