Azamgarh News:दिवंगत होमगार्ड संजय कुमार पाण्डेय की आश्रिता पत्नी को पुलिस महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स द्वारा दी गई 30 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

दिवंगत होमगार्ड संजय कुमार पाण्डेय की आश्रिता पत्नी को पुलिस महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स द्वारा दी गई 30 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक*

शासन द्वारा अनुमन्य 5 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि भी पूर्व में की जा चुकी है प्रदान*

आजमगढ़, 25 सितंबर 2026

जनपद आजमगढ़ में कंपनी जहानागंज में होमगार्ड के पद पर कार्यरत रहे स्वर्गीय संजय कुमार पाण्डेय, जो डायल-112 के चार पहिया वाहन चालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, का 18 जून 2026 को विद्युत स्पर्शाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत उनकी आश्रिता पत्नी श्रीमती संजू पाण्डेय को शासन एवं विभागीय स्तर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की गई।

 

इसी क्रम में होमगार्ड विभाग एवं एक्सिस बैंक के मध्य हुए अनुबंध के अंतर्गत स्वर्गीय संजय कुमार पाण्डेय के एक्सिस बैंक, आजमगढ़ में संचालित खाते के आधार पर उनकी आश्रिता पत्नी संजू पाण्डेय को बैंक के सहयोग से 30 लाख रुपये की सहायता धनराशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक 25 सितंबर 2026 को होमगार्ड मुख्यालय के सभागार में पुलिस महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स ध्रुवकांत ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स ध्रुवकांत ठाकुर ने दिवंगत होमगार्ड के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवक एवं कार्मिक कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके आश्रित परिवार को अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

 

बताया गया कि स्वर्गीय संजय कुमार पाण्डेय की आश्रिता पत्नी को शासन द्वारा अनुमन्य 5 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि भी पूर्व में प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार विभागीय एवं बैंकिंग प्रावधानों के अंतर्गत दिवंगत होमगार्ड के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

 

इस अवसर पर डिप्टी कमाण्डेंट जनरल होमगार्ड्स मुख्यालय श्री रामकृष्ण वर्मा, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी श्री राजकुमार आजाद, पुलिस महानिदेशक के स्टाफ अधिकारी सुनील कुमार, जिला कमाण्डेंट आजमगढ़ विनोद कुमार झा, कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी अवनीश कुमार सिंह, एक्सिस बैंक के रीजनल हेड विनोद दुबे एवं संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जिला कमाण्डेंट आजमगढ़ विनोद कुमार झा ने कहा कि दिवंगत होमगार्ड के परिवार को नियमानुसार देय सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही निरंतर की जा रही है, जिससे आश्रित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button