Azamgarh news :डीएम ने बाढ़ कटान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर तटबंध पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, समाधान के दिए निर्देश
डीएम ने बाढ़ कटान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर तटबंध पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, समाधान के दिए निर्देश

देवारा खास राजा एवं गंगापुर में निर्माणाधीन बाढ़ प्रतिरोधक कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ग्रामीणों को हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद के तहसील सगड़ी क्षेत्र अंतर्गत घाघरा/सरयू नदी के बाढ़ कटान प्रभावित ग्राम देवारा खास राजा, गंगापुर एवं आसपास के क्षेत्रों का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध पर चौपाल आयोजित कर स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ग्राम देवारा खास राजा में लगभग 5.40 करोड़ रुपये की लागत से संचालित 10 ठोकर प्वाइंट (बाढ़ प्रतिरोधक कार्य) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए नदी के प्रवाह एवं कटान क्षेत्र का अवल



