Azamgarh news :ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार
ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई एवं आपराधिक छवि का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो/रील वायरल होना संज्ञान में आया, जिसमें सागिल पुत्र रसीद अहमद निवासी मातवरगंज, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा “नवाब शगिल छोटा अभिषेक सिंह बाबू आजमगढ़ की शान” लिखकर वीडियो पोस्ट किया गया था। उक्त पोस्ट का परीक्षण करने पर पाया गया कि इससे आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने तथा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल जांच कर वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान सागिल पुत्र रसीद अहमद के रूप में की गई। तत्पश्चात दिनांक 21.06.2026 को ऑपरेशन वज्रपात के तहत उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई, आपराधिक वर्चस्व अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जाती रहेगी।



