Jaunpur news:पट्टीदारों ने रिहायशी मड़हे में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख
सरायख्वाजा के इटौरी गांव में आधी रात की घटना, पीड़ित परिवार में दहशत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते पट्टीदारों पर रिहायशी मड़हे में आग लगाने का आरोप लगा है। आग लगने से दो रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए तथा उनमें रखा कपड़ा, बर्तन, खाद्यान्न समेत घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Jaunpur accident:बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, चालक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार गांव निवासी नन्हकू गौतम का करीब एक सप्ताह पूर्व पड़ोसियों से जमीन विवाद को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। इस मामले में नन्हकू गौतम एवं उनके परिवार के सदस्य घायल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
Jaunpur news:कूड़े की आग से दो गुमटी व बिजली का तार स्वाहा
आरोप है कि इसी मुकदमे से नाराज होकर मंगलवार देर रात दबंग पट्टीदारों ने नन्हकू गौतम के रिहायशी मड़हे में आग लगा दी। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। देखते ही देखते आग ने दो मड़हों को अपनी चपेट में ले लिया और उनमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
आग की लपटें उठती देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों मड़हे पूरी तरह जल चुके थे।
पीड़ित नन्हकू गौतम ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और भविष्य में भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जी रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



