आजमगढ़:पत्नी का पीछा कर रहे युवक ने पुलिस पर किया धारदार बांका से हमला

डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, चौकी प्रभारी समेत सिपाही घायल

पुलिस के अनुसार

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक  युवक द्वारा बांका से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 23 जून की रात करीब 12:13 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकिया हुसैनाबाद निवासी आयशा पत्नी अबू ओसामा ने शिकायत की थी कि उसका पति अबू ओसामा बांका लेकर उसे जान से मारने के लिए दौड़ा रहा है।

लोकप्रिय मराठी गायक और आई-पॉपस्टार विजेता रोहित राउत ने चाइनीज वोक के लिए तैयार किया नया ब्रांड जिंगल

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी फरिहा उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा अपने हमराह कांस्टेबल रवि कुमार मौर्य के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि अबू ओसामा पुत्र स्वर्गीय इदरीश अपने हाथ में धारदार बांका लेकर जान से मारने की नियत से अपनी पत्नी का पीछा कर रहा था। पुलिस द्वारा हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी समझाने-बुझाने और प्रयास के बाद जब दरवाजा खुलवाया गया तो आरोपी ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए कथित रूप से धारदार बांका से चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा और पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से अपना बचाव किया, हालांकि इस दौरान चौकी प्रभारी और उनके हमराह सिपाही जमीन पर गिर गए, जिससे उन्हें हाथ पैर में काफी चोटें भी आईं।

Azamgarh encounter:आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

शरीर में चोट लगने के बाद भी चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौके पर डटे रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय में चिकित्सीय परीक्षण कराया। इस संबंध में चौकी प्रभारी की तहरीर पर निजामाबाद थाने में आरोपी अबू ओसामा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button