आजमगढ़ में चोरी की फार्च्यूनर के साथ पकड़ा गया अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य 

दिल्ली से चोरी कर मणिपुर ले जाकर बेचने वाले संगठित नेटवर्क का खुलासा, फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कर रहा था परिवहन

आजमगढ़ :पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता, अभियुक्त के विरुद्ध दिल्ली में भी वाहन चोरी के दो मुकदमे दर्ज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.06.2026 को मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित सरदहां अण्डरपास के निकट मौजूद थी। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी सं. 226.3 पर रेस्ट लेन में एक सफेद रंग की फार्च्यूनर वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी।

सिंघम के बाद अब ‘चौहान’! अजय देवगन का सबसे दमदार अवतार

पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर उक्त खड़े वाहन की जांच करने पर चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अचानक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। गहन पूछताछ एवं जांच में उसने अपना नाम तोइजम नटराज सिंह पुत्र तोइजम निमाई सिंह, निवासी वांगखेई थंबालखोंग, थाना पोरम्पाट, जिला इम्फाल ईस्ट (मणिपुर) बताया तथा स्वीवाहन किया कि वाहन चोरी का है और उस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई गई है। जांच में वाहन का वास्तविक नम्बर DL10CA0100 पाया गया,

क्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया

जो दिल्ली से चोरी की गई फार्च्यूनर वाहन है। पकड़े गये व्यक्ति को *दिनांक 26.06.2026 को प्रातः 02:50 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किमी सं. 226.3, ग्राम सरदहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़* से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया तथा बरामद फार्च्यूनर वाहन को पुलिस कब्जें में लिया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका संपर्क दिल्ली निवासी अमित नामक व्यक्ति से एक मैसेजिंग ऐप के माध्यम से होता था। अमित दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से लग्जरी वाहनों की चोरी कर उसे उपलब्ध कराता था।

Azamgarh news:सांसद निधि से लगी हाई मास्ट लाइट बनी शोपीस, ग्रामीणों में आक्रोश

अभियुक्त चोरी के वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उन्हें मणिपुर के उखरूल क्षेत्र में सिमरे नामक व्यक्ति तक पहुंचाता था, जो आगे उन्हें बेच देता था। प्रत्येक वाहन की डिलीवरी के एवज में अभियुक्त को 30,000 रुपये मिलते थे। उसने स्वीकार किया कि इससे पूर्व भी वह *दो चोरी की गाड़ियां दिल्ली से मणिपुर पहुंचा चुका* है। वर्तमान फार्च्यूनर वाहन अभियुक्त दिनांक- 25.06.2026 को दिल्ली से लेकर मणिपुर जा रहा था, लेकिन नींद आने पर उसने वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ा कर दिया, जहां पुलिस द्वारा जांचोपरांत उसे पुलिस हिरासत में लिया गया।

Azamgarh news:सांसद निधि से लगी हाई मास्ट लाइट बनी शोपीस, ग्रामीणों में आक्रोश

गिरफ्तार आरोपी तोइजम नटराज सिंह पुत्र तोइजम निमाई सिंह, उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी वांगखेई थंबालखोंग, थाना पोरम्पाट, जिला इम्फाल ईस्ट, मणिपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button