Azamgarh News:भाजपा कार्यशाला में संगठन विस्तार और डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर, बूथ स्तर तक सरल ऐप के प्रभावी उपयोग के दिए गए निर्देश

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

भाजपा कार्यशाला में संगठन विस्तार और डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर, बूथ स्तर तक सरल ऐप के प्रभावी उपयोग के दिए गए निर्देश

आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल बिलरियागंज के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में जैगहां बाजार स्थित सूर्य पुष्पा मैरिज हॉल के सभागार में शनिवार को संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री ऋषिकेश दुबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद कार्यशाला में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि ऋषिकेश दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर नियमित रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें तथा सभी बूथ अध्यक्षों के मोबाइल फोन में सरल ऐप डाउनलोड कराएं।

उन्होंने कहा कि सरल ऐप डाउनलोड होने के बाद बूथ स्तर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों की जानकारी समय-समय पर ऐप पर अपलोड की जाए। साथ ही सभी बूथ अध्यक्षों को एसएआर (SAR) से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी निर्धारित समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी रिकॉर्ड तैयार हो सके।

मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यशाला में प्राप्त निर्देशों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद पाठक, मंडल महामंत्री सूर्य प्रकाश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र राय, जगतपाल सिंह, संतोष पासवान, चंद्रकांत राय, दुख्खी मौर्य, अशोक कुमार राय, अदालती पासवान, अभिषेक राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डी पासवान, प्यारी देवी, खुशबू आज़मी सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button