Azamgarh News:बरदह थाना समाधान दिवस में एसडीएम सख्त, अनुपस्थित लेखपालों को शख्त निर्देश, फरियादियों की सुनी गई फरियाद

बरदह थाना समाधान दिवस में एसडीएम सख्त, अनुपस्थित लेखपालों को शख्त निर्देश, फरियादियों की सुनी गई फरियाद

बरदहआजमगढ़

बरदह थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम मार्टिनगंज अविनाश कुमार गौतम की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एसडीएम ने सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान अनुपस्थित पाए गए लेखपालों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान सभी लेखपाल एवं कानूनगो की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि मौके पर ही राजस्व संबंधी मामलों का प्रभावी निस्तारण किया जा सके।

एसडीएम अविनाश कुमार गौतम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जमीन से जुड़े विवादों का राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से त्वरित समाधान कराया जाए। अवैध कब्जा किए भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा जिन मामलों का संबंध न्यायालय से है, उन्हें न्यायालय के अधीन ही रखा जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने का प्रयास करें। जहां आवश्यकता हो, वहां राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button