Azamgarh news :एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से होल्ड कराए गए ₹5,000 न्यायालय के आदेश के पर पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराए वापस

एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से होल्ड कराए गए ₹5,000 न्यायालय के आदेश के पर पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराए वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सरायमीर अंतर्गत देवापुर निवासी अरमान पुत्र इरशाद अहमद ने थाना सरायमीर स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दी कि उनके व्हाट्सएप पर PhonePe से संबंधित एक भ्रामक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें नए डिवाइस को “Yes/No” के माध्यम से अपडेट करने का विकल्प दिया गया था। आवेदक द्वारा “Yes” पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से ₹5,000/- की धनराशि साइबर ठगी के माध्यम से कट गई।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना सरायमीर की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा बिना विलंब किए एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत संख्या 33104260086978 पंजीकृत कराते हुए संबंधित बैंक एवं माध्यमों से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप पूरी ₹5,000/- की धनराशि तत्काल होल्ड करा दी गई।

इसके उपरांत पीड़ित को माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। न्यायालय का आदेश प्राप्त होने के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए ₹5,000/- की सम्पूर्ण फ्रॉड धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

यह कार्रवाई जनपद आजमगढ़ पुलिस की साइबर अपराधों के प्रति त्वरित एवं प्रभावी कार्यप्रणाली तथा आमजन के हितों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

किसी भी अनजान लिंक, संदेश अथवा कॉल पर अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम पुलिस थाने/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button