Azamgarh news :संयुक्त टीम द्वारा दो नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया
संयुक्त टीम द्वारा दो नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
महिला कल्याण विभाग द्वारा ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य वाद में माननीय न्यायालय के आदेश तथा अपर मुख्य सचिव, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में आवश्यक कार्रवाई की गई।
उक्त निर्देशों के क्रम में जीवन-यापन करने वाले व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं पुनर्वास की कार्यवाही के दौरान थाना सिधारी क्षेत्र स्थित भंवरनाथ मंदिर आजमगढ़ से दो नाबालिग बच्चियां भटकती हुई पाई गईं। सूचना मिलते ही गठित संयुक्त टीम द्वारा दोनों बच्चियों का तत्काल रेस्क्यू कर उन्हें सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दोनों बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार आवश्यक विधिक एवं औपचारिक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए दोनों बच्चियों को उनके माता-पिता को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
इस अवसर पर विनय कुमार राव एवं श्रीमती बबिता (पीएलबी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित, रवि प्रताप सिंह (जिला बार एसोसिएशन द्वारा नामित), विरेंद्र प्रताप सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, संजय साही चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक श्रीमती सरिता पाल तथा हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू शाही सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति शासन की प्रतिबद्धता के अनुरूप जनपद प्रशासन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।



