Azamgarh news:पानी की टंकी निर्माण अधूरा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; हर घर जल योजना प्रभावित

Azamgarh News: Water tank construction incomplete, contractor accused of negligence; Har Ghar Jal Yojana affected

पवई, आजमगढ़। विकास खण्ड पवई के जल्दीपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Azamgarh news:स्कॉर्पियो वाहन और ट्रक की टक्कर में छः लोग घायल

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन कई महीनों से कार्य की गति धीमी होने के कारण परियोजना अधूरी पड़ी है। इससे योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है और लोगों को अब भी पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Azamgarh news:भैंस धोने गया युवक सरयू नदी में डूबा, मछुआरों की मदद से तलाश जारी

भानु प्रताप, बब्लू, जगदीश, कमलेश,विजयभान, फूलचंद, राजेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा रहा है, जिससे सरकारी योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। लोगों ने जल निगम के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Azamgarh News:आजमगढ़ में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

इस संबंध में सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जल्दीपुर गांव में पानी की टंकी निर्माण कार्य में लापरवाही की जानकारी संज्ञान में आई है। निर्माण कार्य में देरी की शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में ठेकेदार की लापरवाही या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button