Azamgarh news:विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

Azamgarh news: Wave of happiness in the area after Vinod Rai was made the regional president

लालगंज/आजमगढ़:विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर ।बधाई देने वालों का लगा तांता ।लोग अंगवस्त्रम,बुके देकर तथा माला पहनाकर कर रहे हैं जोरदार स्वागत।अपने स्वागत से अभिभूत विनोद राय ने प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के प्रति किया आभार प्रकट। और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे क्षेत्रीय अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। मैं पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथअपने दायित्व का निर्वाह करूंगा । गोरखपुर क्षेत्र का हर कार्यकर्ता मेरे लिए परम आदरणीय है।कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा के मिशन 2027 को शत प्रतिशत पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। आपने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षियों का पूर्णत: सफाया हो जाएगा और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तिलखरा, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेद्र सिंह ,अशोक कुमार सिंह, चंदेश्वर राय , बजरंग बहादुर सिंह ,दिवाकर सिंह,श्री प्रकाश राय ,अरविंद सिंह ,सुधीर श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रमोद राय,कृमलेश सिंह आदि बहुत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्य कर्ता

क्षेत्रीय गणमान्य लोग विनोद राय के पैतृक आवास जिउली बरदह पहुंच कर उनको शुभकामनाएं तथा बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button